'भारतीय पकौड़ा' दुनिया के इन देशों में भी है रोजगार का बड़ा माध्यम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी इंटरव्यू में पकौड़ा बेचे जाने को रोजगार क्या बता दिया कि इस पर हो-हल्ला मच गया। भारतीय पकवानों की लिस्ट में शामिल पकौड़े को शायद ही कभी इतनी लाइमलाइट मिली हो। मगर पीएम के एक बयान ने इसे संसद से सड़क तक का मुद्दा बना दिया। जिसे देखो वो पकौड़े की लेकर कुछ ना कुछ कहने को बेताब है। ये सच है कि भारत मे पकौड़ा बेचना रोजगार नहीं बल्कि मजबूरियों में शामिल है। शायद इसीलिए पीएम मोदी द्वारा इसे रोजगार बताए जाने की आलोचना हो रही है। क्योंकि एक उच्च डिग्रीधारी युवा शायद ही पकौड़ा बेचने की फील्ड में उतरे। देश का युवा आज भी हर साल 2 करोड़ नौकरियों के वादे को साकार होने का सपना देख रहा है। मगर पकौड़ा सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों के लजीज व्यंजनों में शामिल है। पकौड़ा दुनिया के उन देशों में रोजगार का माध्यम बना हुआ है जहां पर हम भारतीय रोजगार तलाशने जाते हैं। 

चीन में है सबसे ज्यादा लोकप्रिय

चीन के उत्पाद भारत में काफी लोकप्रिय हैं, इस बात को प्रमाणित करने के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं है। मगर भारतीय पकौड़ा चीन में धमाल मचाये हुए है। सबसे गौर करने वाली बात यह है कि चीन में भी इसे पकौड़ा ही कहा जाता है। इसके अलावा नेपाल में भी लोग पकौड़े के दीवाने हैं। वहीं स्कॉटलैंड में इसे पकौड़ा करी नाम से जाना जाता है। सोमालिया में भजिया कहा जाता है। अफगानी भी इसे खास तौर पर पसंद करते हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान भी इसके दीवाने हैं।

क्या है इंडियन रेसिपी

पकौड़ा एक फ्राइड स्नैक्स है। इसे बनाने की आसान विधि है। हालांकि भारतीय पकौड़े में बेसन, प्याज, आलू, मिर्च और नमक का विशेष तौर पर प्रयोग किया जाता है। मगर समय के साथ इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और इसमें प्रयोग होने वाले सामानों में भी विविधता आने लगी। अब पकौड़ा बनाने में पालक, पनीर आदि का भी प्रयोग होने लगा। इसको बनाने के लिए प्याज, मिर्च कर साथ आलू या पालक या पनीर को बारीक काटा काटकर बेसन के घोल में मिला दिया जाता है। उसके बाद गर्म तेल में इसे तला जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें मसालों का भी प्रयोग होने लगा है। 

क्या है इसका मूल अर्थ

पकौड़े पर छिड़ी बहस के बीच जब इसके अर्थ की खोजबीन की जाने लगी तो पता चला कि यह संस्कृत के पक्ववट से आया है। इसमे भी दो शब्द समाहित हैं। पहला पक्व और दूसरा वट। पक्व का मतलब होता है पका हुआ और वट का अर्थ होता है दालों से बना गोला। इसे घी या सरसो के तेल में पकने के बात सुर्ख लाल होने तक तला जाता है।

नोट-- 11 फरवरी 2018 को projexisnews.com पर प्रकाशित 

Comments