मनोज तिवारी संग ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर भोजपुरी सिनेमा की बदली किस्मत, अब एडल्ट फ़िल्म करने को हुईं मजबूर...
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। क्षेत्रीय बोली के आधार पर देखें तो कोई भी सिनेमा इसके आसपास नहीं टिकता है। भोजपुरी भले ही भारत में यूपी के पूर्वांचल और बिहार राज्य की प्रमुख बोली मानी जाती है लेकिन इसका दायरा व्यापक है। शायद ही ऐसा कोई राज्य हो जहां भोजपुरी भाषी ना हों। इतना ही नहीं मॉरीशस, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और कैरेबियन उपमहाद्वीप में भी इसके बोलने-समझने वालों की अच्छी खासी संख्या है। यही कारण है कि भोजपुरी सिनेमा का कारोबार 2000 करोड़ का है।
ससुरा बड़ा पईसा वाला ने रचा था इतिहास
ससुरा बड़ा पईसा वाला ने रचा था इतिहास
भोजपुरी सिनेमा की पहली फ़िल्म साल 1963 में आई थी। जिसका नाम 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' था। इस बीच नदिया का पार मूवी ने भी खूब प्रशंसा बटोरी। लेकिन भोजपुरी सिनेमा के अच्छे दिन अभी आने बाकी थे। साल 2004 में भोजपुरी गायक और अब बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) द्वारा अभिनीत फिल्म आई 'ससुरा बड़ा पईसा वाला'। इस फ़िल्म की नायिका थीं रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) । इस फ़िल्म ने भोजपुरी सिनेमा की तकदीर बदल दी। फ़िल्म की लोकप्रियता का आलम यह था कि सिनेमाघरों के बाहर लंबी लंबी कतारें लगती थीं। ब्लैक में टिकट बेचे जाते थे। फ़िल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने भी जमकर धूम मचाई थी। फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। भोजपुरी सिनेमा के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस फ़िल्म में 11 गाने थे, जो सभी हिट हुए थे।
रानी चटर्जी ने एक के बाद एक दी हिट फिल्में
इस फ़िल्म के बाद नई नवेली हीरोइन रानी चटर्जी की भी किस्मत चमक गई। मूलरूप से मुम्बई की रहने वाली रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे महंगी हीरोइन बन गईं। उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। जिसमें सीता, देवरा बड़ा सतावेला, रानी नम्बर 786, दरोगा बाबू आई लव यू, दीवाना आदि फिल्में शामिल हैं।
साल दर साल भोजपुरी सिनेमा से गायब होती गईं रानी
मनोज तिवारी और रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े चेहरे थे। इस बीच दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav 'Nirahua'), पवन सिंह(Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आदि का उदय हुआ। हालांकि खेसारी बाद में आये लेकिन मनोज को सबसे ज्यादा चुनौती निरहुआ और पवन सिंह से मिली। इस बीच रानी चटर्जी ने भी इन दोनों अभिनेताओं के साथ फिल्में की लेकिन जोड़ी जमी नहीं उसके बाद निरहुआ ने पाखी हेगड़े (Paakhi Hegde) और पवन सिंह ने अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ फिल्में करनी शुरू की। इन जोड़ियों को दर्शकों ने सिर माथे बिठाया। रानी चटर्जी का जलवा कम होता गया। इस बीच खेसारी लाल यादव आदि स्टार का उदय हुआ। उनके साथ आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dube) और काजल राघवानी (Kajal Raghvani) जैसी हीरोइनों ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी धाक जमा ली। उसके बाद रानी भोजपुरी फिल्मों से दूर होती चलीं गईं। इस बीच उन्होंने कई रियलिटी शो भी किये, लेकिन उनको वो सफलता नहीं मिली, जिसकी वो हकदार थीं।
MX PLAYAER पर मस्तराम से चर्चा में हैं
रानी चटर्जी इन दिनों MX PLAYER पर आई एडल्ट वेब सीरीज मस्तराम (Mastram Web Series) से चर्चा में हैं। इस सीरीज के पहले एपिसोड में उन्होंने हॉट सीन देकर सुर्खियां बटोरी हैं।
वो इस सीरीज में चना बेचने वाली का किरदार कर रही हैं, जिसका नाम रानी ही है। इस एपिसोड में वो दो बार में उनका कुल सीन 7 मिनट से भी कम है। इसके बावजूद जो बोल्ड सीन देकर उन्होंने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ दी है। उनके इन बोल्ड सीन की जमकर चर्चा हो रही है।



Comments
Post a Comment