हमार माई

माँ तू मुझको पास बुला ले ,
तुम्हारी याद बहुत आती है ,
जब भी आती है माँ याद तुम्हारी ,
जी भर मुझको खूब रुलाती है ,
दर्द कोई जब दिल को छूता है ,
तब हौसला तुम्हारा मेरे संग होता है ,
माँ तू मुझको ...............

जब अश्कों की धारा बहती है ,
हर अश्क अलग कहानी कहती है ,
बचपन मे सिरहाने बैठ मुझे सहलाना ,
मीठी लोरी ,और रोज नयी कहानी सुनाना ,
माँ तुम्हारे आँचल की मखमली नींद सुहाती है,
माँ तू मुझको .........................

तुमसे दूर आकर मैंने सारी खुशियों को खोया है ,
अकेलेपन मे मिलने को माँ ये दिल खूब रोया है ,
अब मन नहीं करता यहाँ रहने को ,
जी करता है तुम्हारे पास आने को ,
माँ मैं अब तुम्हारे पास आऊँगा ,
तुमसे दूर कभी ना जाऊंगा ,
माँ तू मुझको …………………..

मेरे मुरझाए चेहरे पर ,
एक नयी मुस्कान ला दे ,
माँ मैं तेरा बच्चा हूँ ,
दिल का अभी बहुत कच्चा हूँ ,
हुई हो कोई मुझसे खता अगर ,
तो ममतामयी माँ तू उसे भुला दे ,
पर तू मुझको पास बुला ले ,
तुम्हारी याद बहुत आती है ॥


Comments