अगर ठान लो दिल से तो ,
कोई
काम बड़ा नहीं ,
रख
हौसला जब जिंदगी तुझे सताये ,
टूटकर
बिखरा वही जो अड़ा नहीं ,
हर कोई तुझे अपना बनाना चाहेगा एक दिन
खुद पर विश्वास हो तो कोई काम बड़ा नहीं
वो
भी तुझे देख कर एक दिन सर को झुकाएँगे
,
जिन्होने
तेरी बुरी हालत देख कर चुना नहीं ,॥
कभी
अपनी किस्मत पर गुरूर ए नाज ना करना ,
तू
भी तो अदना सा इंसान है, कोई
ख़ुदा नहीं ,
कितने
सिकन्दरों की माटी मे मिल गयी है उनकी हस्ती ,
जिन्होंने
वक़्त की करवट को समझा नहीं ,
तुझे तोड़ने की कोशिश
तो हजारों होंगी ,
और तू हर मंजिल जीतेगा,गर हौसला तेरा डिगा नहीं
संघर्षो
की आग मे ही तपकर निखरती है जिंदगी ,
मूरत उसे ही मिली ,जो
संघर्ष की आग से गला नहीं ॥ .........
This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteबहुत की सुन्दर लाइनों में मन की बात को व्यक्त किया.......जिसके लिए बहुत-बहुत बधाईयाँ
ReplyDeleteखूब लिखें और आगे बढ़े.................!!
धन्यवाद सर ॰
Delete