जिंदगी के सफर मे ट्रैफिक जाम
पिछले दिनो
यात्रा के दौरान एक जाम मे फंस गया ।सरपट भागता सफर अचानक से थम गया और थम गयी वहाँ
की ट्रैफिक की जिंदगी भी कुछ पलों के लिए । उस जाम मे मैंने कई जिंदगियों को देखा जो
संघर्ष करने लगी, अपनी मंजिल की तरफ बढ़ने के लिए। उस
जाम के जंजाल से लोगो की निकलने की जद्दोजहद और परेशानियों से लोगो को लाचार होता
देख मन मे तरह तरह के ख्याल आने लगे, कि जिंदगी का सफर भी तो
कुछ ऐसा ही है शायद । जहां हम अक्सर कहीं न कहीं किसी समस्या रूपी जाम मे फंसे ही
रहते हैं और उनसे निकलने कि लगातार कोशिश करते हैं कहीं जल्दी निकल जाते हैं तो
कहीं समय लग जाता है निकलने मे।
जिंदगी के सफर मे ‘कभी खुशी कभी गम’,ये दो पहलू होते हैं। ये पहलू ठीक एक सिक्के के उन दोनों पहलुवों कि तरह हैं जिनसे उस सिक्के कि अपनी कीमत होती है, किसी एक पहलू के न होने से वो सिक्का जिस तरह खोटा माना जाता है या उसकी कोई कीमत नही होती ,उसी तरह अगर जिंदगी मे खुशी और गम ये दो पहलूओं मे से कोई एक ना हों तो जिंदगी भी खोटी हो जाएगी यकीनन । शायद जिंदगी को जीने मे मजा भी नहीं आएगा ।जब हम खुश होते हैं तो जिंदगी बहुत खूबसूरत लगने लगती है लेकिन गम का एक झोंका आने पर यही जिंदगी बोझ बन जाती है । और हम अक्सर हार मान जाते हैं । हम ये क्यों भूल जाते हैं की ये गम, जिंदगी के सफर मे एक जाम कि तरह ही तो हैं जहां से निकलना मुश्किल तो है पर असंभव नहीं ।

जिंदगी के सफर मे जब भी किसी समस्या रूपी
जाम मे फंसे तो हार ना माने बल्कि अपने अगल बगल देखें इस जाम मे सिर्फ आप अकेले
नहीं हैं बल्कि आपकी तरह बहुत से लोग हैं जो इससे जूझ रहे हैं , सबकी अपनी कोई न कोई मंजिल है और सबको पहुंचना है और पहुंचेंगे भी। तो आप क्यों नहीं पहुँच सकते ,जरा खुद सोचिए ना इस गाने की तरह कि ‘’दुनिया मे
कितना गम है ,मेरा गम कितना कम है ‘’।
इस सफर मे लोगो की तकलीफ़ों को महसूस तो करके देखिये फिर महसूस करेंगे कि ‘’लोगो का गम देखा तो ,मैं अपना गम भूल गया’’। यहाँ बहुत से ऐसे साथ मिलेंगे जो आपको अपने होने का एहसास दे जाएँगे ,बस पहचानने कि कोशिश कीजिये उन लोगों को ,जो आपका
साथ दे सकें । और ये महसूस कीजिये कि अगर थोड़े से लम्हे मे ही किसी का साथ हारी बाजी
जीता दे, तो फिर पूरी जिंदगी उसका साथ मिल जाये तो क्या हो ? है ना सोचने वाली बात, और ये साथ सफर मे ही मिलते हैं
एक जगह रुके रहने वालों के हाथ ना ‘बाजी’ आती है और ना ‘’बाजीगर’’। इस
सफर मे अगर परेशानियाँ हैं तो रोमांच भी है, जो जिंदगी को
जीने का अलग मजा देती है। यहाँ मंजिल तक साथ निभाने का वादा तो बहुत लोग करेंगे
लेकिन कुछ ही ऐसे होंगे जो आपकी मंजिल तक साथ होंगे , और कुछ
तो जाम देखकर पहले ही रुक जाएँगे या दूसरा रास्ता अख़्तियार करेंगे । ये सफर
रुलाएगा भी और हँसाएगा भी, जिंदगी के इस सफर कि यही सबसे बड़ी
खूबी भी तो है,जहां खून के रिश्तो से बड़ा रिश्ता मिल जाता है
तो कभी खून के रिश्तों मे भी वो विश्वास नहीं पनप पाता है ।
जब तक ये जिंदगी है ये जाम भी मिलता रहेगा । इसे नियंत्रित करने के लिए कुछ लोग
भी मिलेंगे बस उनको पहचानने की जरूरत है,उनसे भागने की नहीं ।
इस सफर मे ‘जिंदगी की तलाश में’ कई बार ‘मौत के बहुत पास’ से भी गुजरना पड़ेगा । यहाँ
जिंदगी से गिले शिकवे भी बहुत होंगे तो साथ ही उम्मीदे भी ।अनकहे ख्वाबों का भी
अपना एक जहां होगा जिसमे बहुत
सारे अंजाने अरमान भी पल रहे होंगे,इनमे से कुछ पूरे होंगे तो, बहुत से अधूरे रह जाएँगे जो हमारे जीवन के जीने के तरीकों को बदल देंगे। कुछ
लोग मिलेंगे जिनसे बहुत कुछ कहना चाहेंगे लेकिन कुछ भी ना कह पाएंगे, तो कुछेक से कुछ ना कहकर भी बहुत कुछ कह जाएँगे । हम बहुतों मे अपनी जिंदगी
ढूढ़ेंगे तो भी कुछ ना हासिल होगा , तो कुछ मे ही पूरी जिंदगी
जिंदगी मिल जाएगी । तो साथी बस जिंदगी के इस सफर मे चाहे जितने भी जाम मिलें सबको खुलकर
जियो क्योंकि ये ‘जिंदगी ना मिलेगी दुबारा’। और हर लम्हे को जिंदगी का अंतिम लम्हा समझ कर जियो क्योंकि ‘जिंदगी के सफर मे गुजर जाते हैं जो मुकाम , वो नहीं आते
.............. वो फिर नहीं आते’ ॥
सुशील कुमार
सुशील कुमार

Comments
Post a Comment