मेरी कवितायें

अगर ठान लो दिल से तो ,

कोई काम बड़ा नहीं ,

रख हौसला जब जिंदगी तुझे सताये ,

टूटकर बिखरा वही जो अड़ा नहीं ,

हर कोई तुझे अपना बनाना चाहेगा एक दिन  

खुद पर विश्वास हो तो कोई काम बड़ा नहीं

वो भी तुझे देख कर एक दिन सर को झुकाएँगे ,

जिन्होने तेरी बुरी हालत देख कर चुना नहीं ,


कभी अपनी किस्मत पर गुरूर ए नाज ना करना ,

तू भी तो अदना सा इंसान है, कोई ख़ुदा नहीं ,

कितने सिकन्दरों की माटी मे मिल गयी है उनकी हस्ती ,

जिन्होंने वक़्त की करवट को समझा नहीं ,

तुझे तोड़ने की कोशिश तो हजारों होंगी ,

और तू हर मंजिल जीतेगा,गर हौसला तेरा डिगा नहीं

संघर्षो की आग मे ही तपकर निखरती है जिंदगी ,

मूरत उसे ही मिली ,जो संघर्ष की आग से गला नहीं ॥ .........

Comments